कौशाम्बी: मंझनपुर में गूंजा 'नारी शक्ति' का उद्घोष, सपा-कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं ने निकाली जन-आक्रोश पदयात्रा

मंझनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के नेतृत्व में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन-आक्रोश यात्रा निकाली।

Apr 28, 2026 - 20:26
 0  5
कौशाम्बी: मंझनपुर में गूंजा 'नारी शक्ति' का उद्घोष, सपा-कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं ने निकाली जन-आक्रोश पदयात्रा

(आदर्श भारतीय)

कौशाम्बी। मंझनपुर मुख्यालय में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने जन-आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के नेतृत्व में मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने इस पदयात्रा में भाग लिया।

इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई यह पदयात्रा मंझनपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय से शुरू हुई और प्रमुख चौराहे से होते हुए तहसील मुख्य मार्ग तक पहुंची। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर ले रखे थे,जिन पर महिलाओं की हिस्सेदारी,राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और नारी सम्मान की झूठी कहानी सपा,कांग्रेस की आदत पुरानी जैसे नारे लिखे थे।

उन्होंने अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया पदयात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने विपक्षी दलों,विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों पर हमला किया है और सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है कल्पना सोनकर ने आगे कहा कि अब महिलाएं गांव से लेकर शहर तक जागरूक हो चुकी हैं। वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने को तैयार हैं।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सोनकर,महिला मोर्चा की जिला संयोजक नीतू कनौजिया,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,जिला मंत्री फूलमती नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी मंडल अध्यक्ष मनमोहन कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0