भरवारी: पत्रकार राजू सक्सेना का हाल जानने पहुंचे पूर्व चेयरमैन और गणमान्य लोग, जल्द स्वस्थ होने की कामना
भरवारी के पत्रकार राजू सक्सेना के सफल ऑपरेशन के बाद पूर्व चेयरमैन कैलाश केशरवानी ने घर पहुंचकर उनका हाल जाना
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के वरिष्ठ पत्रकार राजू सक्सेना के सफल ऑपरेशन के बाद शनिवार को उनके निवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद वह घर लौट आए हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही भरवारी के पूर्व चेयरमैन कैलाश केशरवानी और सपा प्रदेश सचिव सहित कई स्थानीय नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी।
मुलाकात के दौरान पूर्व चेयरमैन कैलाश केशरवानी ने पत्रकार राजू सक्सेना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने महज 40 घंटों के भीतर सफल ऑपरेशन कर डिस्चार्ज करने पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तरुण कालरा और सहायक चिकित्सक डॉ. अभिषेक केशरवानी के अनुभव और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
ये लोग रहे मौजूद
- सक्सेना के आवास पर हालचाल जानने वालों में मुख्य रूप से:
- चंचल (चेयरमैन सुपुत्र)
- तुषार केशरवानी
- हिमांशु केशरवानी (पार्षद पति)
- विजय श्रीवास्तव (जिला जज के स्टेनो)
- विष्णु चौरसिया, सोनू केशरवानी और सिया राम केशरवानी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
सभी ने राजू सक्सेना के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु की मंगलकामना की। पत्रकार जगत के साथियों ने भी उनके घर पहुंचकर उनकी सेहत का जायजा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0