केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी: यथार्थ और ऋतिक की फिरकी में उलझा कुंडा, आशीष नेहरा अकादमी सेमीफाइनल में
आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने सेंट जोसेफ कुंडा को हराकर केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया
प्रयागराज : गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने पांचवीं केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। झूंसी के चक हरिहर वन मैदान पर खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अकादमी ने सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा को 4 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा की टीम आशीष नेहरा अकादमी के गेंदबाजों के सामने असहाय नजर आई। पूरी टीम 28.4 ओवर में महज 96 रनों पर ढेर हो गई। कुंडा की ओर से ऋषभ पटेल (12 रन नाबाद) और आयुष यादव (11 रन) ही कुछ संघर्ष कर सके।
आशीष नेहरा अकादमी के लिए ऋतिक तिवारी और यथार्थ सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
97 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशीष नेहरा अकादमी ने भी नियमित अंतराल पर विकेट खोए, लेकिन अभिजीत मिश्रा (27 रन) और शौर्य (21 रन नाबाद) की सधी हुई पारियों ने टीम को 27.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दिला दी। विपक्षी टीम की ओर से श्याम सिंह यादव ने 3 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाफी रही।
बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए यथार्थ सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0