कौशाम्बी पुलिस लाइन्स में एएसपी ने ली परेड की सलामी: वर्दी-बूट का परखा टर्नआउट, जवानों से लगवाई दौड़
कौशाम्बी पुलिस ,परेड, कौशाम्बी एएसपी ने पुलिस लाइन्स में परेड की सलामी ली; जवानों की फिटनेस जांची और बैरिक-मेस की सफाई के निर्देश दिए।
कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कौशाम्बी महोदया द्वारा आज पुलिस लाइन्स में मंगलवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान उन्होंने जवानों में अनुशासन और फिटनेस का जायजा लिया।
ASP महोदया ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया। वर्दी, बूट और टोपी की स्थिति देखी। इसके बाद सभी जवानों से परेड ग्राउंड में दौड़ लगवाई गई। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक दक्षता बेहद जरूरी है।
परेड के बाद ASP महोदया ने पुलिस लाइन्स की बैरिकों, विभिन्न शाखाओं, मेस और लाइन परिसर का गहन निरीक्षण किया। मेस में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई देखी। बैरिकों में जवानों के रहने की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ASP महोदया ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैरिक, मेस और परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही शस्त्रागार, वाहन शाखा और स्टोर रूम को व्यवस्थित रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ASP महोदया ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और आमजन से शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)