#कांग्रेस के कार्यक्रम में लगे “योगी मोदी जिंदाबाद” के नारे

(सचिन सिंह)
हस्ताक्षर अभियान के दौरान एक व्यक्ति शराब पीकर कार्यक्रम में घुस गया और मोदी जिंदाबाद, योगी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस प्रशासन के बीच यह घटनाक्रम चला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने इस घटनाक्रम को बीजेपी की साजिश करार दिया हैं और कहा हैं कि इस घटनाक्रम को रोकने के लिए जब उन्होंने पुलिस प्रशासन की मदद लेनी चाही, तो एक दरोगा और सिपाही इस घटनाक्रम पर उपहास करने लगा। दरोगा और सिपाही द्वारा घटनाक्रम पर उपहास करने और मोदी, योगी समर्थक नशे में चूर व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और कांग्रेस जनों ने कड़ी शब्दों में निंदा की हैं।
उन्होंने कहा हैं कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से ही मोदी योगी समर्थक की कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में घुसकर गाली गलौज करना और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करना बीजेपी की साजिश दिखाता हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और तनाम कांग्रेस जनों की इस घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन से बहसबाजी भी हुई और कहा कि आपके सहयोग से ही भाजपा समर्थकों की इतनी हिम्मत हुई कि वे कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में खलल डाल सकें।
घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश त्यागी और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, SP कार्यालय पर पहुंचकर एडिशनल SP विनीत भटनागर से मिले और घटनाक्रम की शिकायत की। ASP विनीत भटनागर ने कहा हैं कि कार्यक्रम में खलल डालने वाले और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले नशे में चूर भाजपा समर्थित लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। ASP विनीत भटनागर ने कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में खलल डालने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए दोनों आरोपियों को जेल में भेजने के लिए आदेश दे दिए हैं। साथ ही घटनाक्रम पर हंसने वाले दरोगा और सिपाहियों पर कार्यवाही करने के तत्काल आदेश दे दिए हैं। कि वे कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में खलल डाल सकें। घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश त्यागी और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, SP कार्यालय पर पहुंचकर एडिशनल SP विनीत भटनागर से मिले और घटनाक्रम की शिकायत की।
ASP विनीत भटनागर ने कहा हैं कि कार्यक्रम में खलल डालने वाले और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले नशे में चूर भाजपा समर्थित लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। ASP विनीत भटनागर ने कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में खलल डालने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए दोनों आरोपियों को जेल में भेजने के लिए आदेश दे दिए हैं। साथ ही घटनाक्रम पर हंसने वाले दरोगा और सिपाहियों पर कार्यवाही करने के तत्काल आदेश दे दिए हैं।
What's Your Reaction?






