'ग्रीन गार्डन' गेस्ट हाउस को बदनाम करने की साजिश, संचालक ने कहा—भ्रामक पर्चे बांटने वालों पर दर्ज होगी FIR

कानपुर के ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस संचालक ने अवैध संपत्ति के दावों को नकारा, भ्रामक पर्चे बांटने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई।

Jan 10, 2026 - 20:38
 0  4
'ग्रीन गार्डन' गेस्ट हाउस को बदनाम करने की साजिश, संचालक ने कहा—भ्रामक पर्चे बांटने वालों पर दर्ज होगी FIR

कानपुर। जाजमऊ क्षेत्र में संचालित ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस को लेकर छिड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ लेने जा रहा है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा गेस्ट हाउस को अवैध संपत्ति बताकर सार्वजनिक स्थानों पर भ्रामक पर्चे चस्पा किए गए, जिसका संचालक सैय्यद तौफीक अहमद (साजिद सर) ने कड़े शब्दों में खंडन किया है।

संचालक सैय्यद तौफीक अहमद ने स्पष्ट किया कि गेस्ट हाउस पूरी तरह वैध है और इसके विरुद्ध फैलाए जा रहे तोड़फोड़ या अवैध कब्जे के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यवसाय को नुकसान पहुँचाने का एक सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया।

संचालक ने आगे कहा कि यदि कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है, तो उसका निर्णय माननीय अदालत करेगी; दीवारों पर पर्चे चिपकाकर कोई व्यक्ति स्वयं जज नहीं बन सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि वे इस कृत्य के विरुद्ध कानूनी सलाह ले रहे हैं और भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्राहकों और आम जनता से किसी भी अपुष्ट अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0