ठिरिया निज़ावत खाँ में ग्लेन कैंसर सेंटर की पहल, मुफ़्त जांच शिविर में उमड़ी भीड़

ग्लेन कैंसर सेंटर ने बरेली के ठिरिया में मुफ़्त जांच शिविर लगा कर सैकड़ों लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया।

Feb 05, 2026 - 21:36
0 4
ठिरिया निज़ावत खाँ में ग्लेन कैंसर सेंटर की पहल, मुफ़्त जांच शिविर में उमड़ी भीड़

बरेली: स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, ठिरिया निज़ावत खाँ में ग्लेन कैंसर सेंटर एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा एक विशाल निःशुल्क कैंसर परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल का नेतृत्व वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रितु भूटानी ने किया, जहाँ आर्थिक रूप से कमज़ोर सैकड़ों ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया।

शिविर के दौरान डॉ. रितु भूटानी और डॉ. नितिन की टीम ने न केवल मरीजों की जांच की, बल्कि उन्हें कैंसर के शुरुआती संकेतों को पहचानने के प्रति जागरूक भी किया। डॉ. भूटानी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "कैंसर लाइलाज नहीं है, बशर्ते इसकी पहचान सही समय पर हो जाए। जागरूकता ही इस बीमारी के खिलाफ हमारा सबसे बड़ा हथियार है।"

शिविर में आए लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्थानीय निवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के इस कदम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपील की। ग्लेन कैंसर सेंटर की इस मुहिम ने उन लोगों के लिए आशा की किरण जगाई है, जो संसाधनों के अभाव में गंभीर बीमारियों का इलाज कराने में असमर्थ हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User