नाज़रेथ हॉस्पिटल के 370 नर्सिंग स्टाफ ने देखी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'
नाज़रेथ हॉस्पिटल प्रयागराज के 370 नर्सिंग स्टाफ और छात्रों ने देखी प्रेरणादायक फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'
प्रयागराज : नाज़रेथ हॉस्पिटल के निदेशक फादर विपिन डी'सूज़ा की पहल पर हॉस्पिटल के सभी नर्सिंग स्टाफ और स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक फिल्म "भारत भाग्य विधाता" का विशेष शो पीवीआर सिविल लाइंस, प्रयागराज में आयोजित किया गया।
ताकि सभी नर्सिंग स्टाफ बिना मरीजों की सेवाओं पर असर डाले फिल्म देख सकें, इसके लिए दो दिनों में दो शो रखे गए। 2 जुलाई को पहले शो में लगभग 130 लोगों ने फिल्म देखी, जबकि 3 जुलाई को दूसरे शो में करीब 240 नर्सिंग स्टाफ और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस तरह दोनों दिनों में कुल 370 लोगों ने इस प्रेरणादायक फिल्म का आनंद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)