महिला कल्याण संगठन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Sep 14, 2025 - 22:28
 0  1
महिला कल्याण संगठन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन,मुख्यालय प्रयागराज की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में कराया गया। इसमें मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।यह प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करायी गयी।

प्रथम ग्रुप (6 से 9 वर्ष) के बच्चों के लिए टाॅपिक मेरी पसंदीदा डिश या मेरे दादा-दादी के घर पर एक मजे़दार दिन, द्वितीय ग्रुप (10 से 12 वर्ष) के बच्चों के लिए टाॅपिक मैं अपना रविवार कैसे बिताता/बिताती हूॅ ? या मेरा पसंदीदा त्यौहार, तृतीय ग्रुप (13 से 15 वर्ष) के बच्चों के लिए टाॅपिक क्या एआई ;।प्द्ध भविष्य के लिए खतरा बनेगा या लाभदायक होगा ? या 2047 के भारत के बारे में मेरा दृष्टिकोण दिया गया था। यह प्रतियोगिता संगठन की अध्यक्षा के मार्गदर्शन में करायी गयी। इस अवसर पर सचिव ऋचा वर्मा एवं सुप्रिया सिन्हा, चारू गुप्ता, साधना कुमार, डा.मंजू लता हांडू एवं भावना सिंह द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0