लखनऊ से अमेरिका तक विज्ञान का परचम: 'एनटीएन ज़िंदगी अवॉर्ड सीजन 7' से सम्मानित हुए युवा वैज्ञानिक डॉ. इरशाद अहमद
डिजिटल परिवर्तन और वैज्ञानिक अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए युवा वैज्ञानिक डॉ. इरशाद अहमद को प्रतिष्ठित 'एनटीएन ज़िंदगी अवॉर्ड सीजन 7' से सम्मानित किया गया है।
लखनऊ। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अपनी दूरदर्शी सोच से देश का नाम रोशन करने वाले युवा वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता डॉ. इरशाद अहमद को प्रतिष्ठित ‘एनटीएन ज़िंदगी अवॉर्ड सीजन 7’ से नवाजा गया है। कंप्यूटर साइंस में पीएच.डी. और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले डॉ. अहमद ने आधुनिक तकनीक और नवीन अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा और नवाचार के प्रति समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में अमेरिका (USA) में एक वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत डॉ. इरशाद अहमद वैश्विक वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल विज्ञान को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इससे पूर्व भी उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। श्रीलंका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल ब्रांड अवॉर्ड्स’ में उन्हें ‘रिसर्च एंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ श्रेणी में सम्मानित किया गया, जिसने उनकी वैश्विक वैज्ञानिक पहचान को और मजबूत किया। इसके अतिरिक्त, उन्हें ‘द एक्सीलेंस आइकॉनिक अवॉर्ड्स’ द्वारा ‘यंगेस्ट साइंटिस्ट अवॉर्ड’ और मुंबई में आयोजित ‘इंडियन स्कूल अवॉर्ड्स’ के 21वें संस्करण में ‘बेस्ट रिसर्चर ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा जा चुका है।
उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए फेडरल रिसर्च एंड रिकॉग्निशन काउंसिल द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025’ में भी उन्हें "इनोवेटिव थिंकर ट्रांसफॉर्मिंग डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी" श्रेणी में नामांकित किया गया था।
डॉ. इरशाद अहमद का मानना है कि विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार ही किसी भी समाज के भविष्य की आधारशिला हैं। उनका उद्देश्य केवल तकनीकी उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से मानवता के विकास में सार्थक और सकारात्मक बदलाव लाना है। उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा आज के युवा शोधकर्ताओं और तकनीकी क्षेत्र में भविष्य तलाश रहे विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल बन गई है।
(आर.एल.पाण्डेय)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)