गंगा डिग्री कॉलेज कप: आयुष मौर्य का 'पंजा', श्रीराम अकादमी की विजयी शुरुआत

प्रयागराज में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, आयुष मौर्य की शानदार गेंदबाजी से श्रीराम अकादमी ने दर्ज की उद्घाटन जीत

Apr 12, 2026 - 20:22
0 3
गंगा डिग्री कॉलेज कप: आयुष मौर्य का 'पंजा', श्रीराम अकादमी की विजयी शुरुआत

प्रयागराज :आयुष मौर्य की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीराम क्रिकेट अकादमी ने गंगा डिग्री कॉलेज कप (अंडर-14) क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में शानदार जीत दर्ज की है। सौरव मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में श्रीराम अकादमी ने अर्नोराज क्रिकेट अकादमी को 26 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीराम क्रिकेट अकादमी की टीम ने 28.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 149 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से पीयूष ने शानदार अर्धशतक (56 रन) जमाया, जबकि रूद्र ने 48 रनों की उपयोगी पारी खेली। अर्नोराज अकादमी की ओर से समर ने 4 विकेट लेकर रनों पर अंकुश लगाने की कोशिश की।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्नोराज अकादमी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन आयुष मौर्य की जादुई गेंदबाजी के सामने मध्यक्रम ढह गया। आयुष ने महज 6 ओवरों में 27 रन देकर 5 विकेट (प पंजा) झटके। अभिमान सिंह (35 रन) और निखिल (21 रन) के संघर्ष के बावजूद पूरी टीम 27.5 ओवरों में 123 रनों पर सिमट गई।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि और भाजपा नेता निमिष खत्री ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक भूषण त्रिपाठी और पूर्व पार्षद मोहम्मद आरिफ मौजूद रहे। आयोजन सचिव अजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User