प्रयागराज: 'शिक्षित बनो, संगठित रहो' के संकल्प के साथ सिकन्दरा में मनाई गई बाबा साहब की जयंती
प्रयागराज के सिकन्दरा में कांग्रेस कार्यालय पर मनी बाबा साहब की जयंती; 'शिक्षित बनो, संगठित रहो' के संदेश पर दिया जोर
प्रयागराज: संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रयागराज के सिकन्दरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संबोधन के दौरान जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर किसी एक वर्ग या दल के नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के मार्गदर्शक थे। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की जो मजबूत नींव रखी, उसी पर चलकर एक सशक्त भारत का निर्माण संभव है। अहमद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के मूल मंत्र—'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के संवैधानिक मूल्यों और उनके आदर्शों पर अडिग रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी निशा सिंह, शरद उपाध्याय मुन्ना, डॉ. जगत नारायण सिंह, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, ओम प्रकाश पासी, राजेश पटेल सहित ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी, सूफिया बानो और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के बताए न्यायपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0