कौशाम्बी: एसपी सत्य नारायण प्रजापत का 'साप्ताहिक एक्शन प्लान'

एसपी का हंटरएसपी सत्य नारायण प्रजापत ने कौशाम्बी में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के जरिए लंबित विवेचनाओं और महिला सुरक्षा पर सख्त निर्देश जारी किए।

Apr 15, 2026 - 14:35
Updated: 2 months ago
0 4
कौशाम्बी: एसपी सत्य नारायण प्रजापत का 'साप्ताहिक एक्शन प्लान'

(एडवोकेट अजय पंडा / ब्यूरो)

कौशाम्बी। जनपद में अपराध की कमर तोड़ने और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्य नारायण प्रजापत ने अब 'समीक्षा रणनीति' को अपना मुख्य हथियार बना लिया है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया कि पुलिसिंग में शिथिलता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में एसपी ने सभी शाखा प्रभारियों के कार्यों का कच्चा चिट्ठा खंगाला। उन्होंने विशेष रूप से उन विवेचनाओं पर नाराजगी जताई जो लंबे समय से लंबित हैं। एसपी प्रजापत ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विवेचनाओं का निस्तारण न केवल शीघ्र होना चाहिए, बल्कि उसकी गुणवत्ता से भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति पर जोर

  • महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस अधीक्षक का रुख बेहद सख्त नजर आया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
  • महिला अपराधों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
  • मिशन शक्ति अभियान को केवल कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर प्रभावी बनाया जाए।
  • जनता की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण कर पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाई जाए।

पारदर्शिता और जवाबदेही तय
एसपी ने कार्यालयी कार्यप्रणाली को डिजिटल और सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ टीम भावना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन साप्ताहिक बैठकों का मुख्य उद्देश्य पुलिस महकमे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर पुलिस को सक्रिय रहने का अल्टीमेटम दिया गया है।

इस बैठक के बाद महकमे में हड़कंप की स्थिति है, क्योंकि एसपी स्वयं हर फाइल की निगरानी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User