कुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुन्ना भाई का असली चेहरा और चाइल्ड पोर्नोग्राफी का सौदागर गिरफ्तार

कुंडा पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा धोखाधड़ी और चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्रसार के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Jun 03, 2026 - 20:40
0 130
कुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुन्ना भाई का असली चेहरा और चाइल्ड पोर्नोग्राफी का सौदागर गिरफ्तार

कुंडा-प्रतापगढ़। सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त  तथा साइबर और पोक्सो एक्ट का एक अन्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गुलाम जाफर निवासी सत्यम सोनकर 19 वर्ष पुत्र हरकेश सोनकर हाई स्कूल की परीक्षा में अपने स्थान पर कौशांबी जनपद अंतर्गत कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी जय प्रकाश मिश्र को परीक्षा देने के लिए बैठाया था। जांच के दौरान पकड़े जाने कुंडा कोतवाली में  धारा 319(2), 337, 61(2) बीएनएस एवं 7, 8, 13(3), 13(4) उप्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम का मुकदमा जयप्रकाश मिश्रा व सत्यम सोनकर के खिलाफ दर्ज हुआ था। जयप्रकाश को जेल भेज दिया गया था लेकिन सत्यम सोनकर फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

एक अन्य अभियुक्त टेलीग्राम चैनल/ग्रुप @BEASTZOD BGMI Telegram के माध्यम से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज सामग्री (CSEAM) के अवैध प्रसार/बिक्री में संलिप्त अभियुक्त आदर्श यादव पुत्र अनुज यादव निवासी कुंडा कोतवाली क्षेत्र के खीचर का पुरवा भदरी के विरुद्ध कोतवाली में धारा 67(B) आईटी एक्ट एवं 14/15 पॉक्सो एक्ट ा मुकदमा दर्ज हुआ था।

मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद आदर्श यादव को धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User