मामूली विवाद पर विवाहिता को लहूलुहान कर भागे पड़ोसी, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
कौशाम्बी के कटरा गांव में मामूली विवाद पर दबंगों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर
कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र के रैया देह माफी के माजरा कटरा गांव में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने एक विवाहिता को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कटरा गांव निवासी संदीप कुमार गैर जनपद में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी मंजू देवी अपनी सास के साथ रहती हैं। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर मंजू देवी की पड़ोसियों से कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पड़ोसियों ने मंजू देवी की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना में गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)