कुंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के मोबाइल और तीन अवैध बम के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ की कुंडा पुलिस ने चोरी के मोबाइल और तीन देशी बम के साथ आरोपी राजू नाई को धर दबोचा।

May 19, 2026 - 13:37
0 17
कुंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के मोबाइल और तीन अवैध बम के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

(आदर्श भारतीय)

कुंडा , प्रतापगढ़ : थाना कुंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल और तीन अवैध देशी बम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पीरानगर पुलिया के पास से दबोचा। जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को लरू ग्रामीणांचल इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी परिसर से डिलीवरी मैन का मोबाइल फोन डिलीवरी वाहन से चोरी हो गया था। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में उगापुर निवासी राजू नाई मोबाइल चोरी करते दिखाई दिया।

इस संबंध में थाना कुंडा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीरानगर पुलिया के पास से राजकुमार उर्फ राजू नाई पुत्र रामलाल निवासी उगापुर थाना कुंडा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन और तीन अवैध देशी बम बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है।  

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गैस एजेंसी से मोबाइल चोरी किया था। मोबाइल कवर में रखे पैसे के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह रुपये शराब आदि में खर्च कर चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मृत्युंजय पांडेय, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल अतुल और आरक्षी अंकुर मौर्य शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User