रामकृष्ण के त्याग को भुलाया नही जा सकता : रमा कान्त

आरएसबी इंटर कॉलेज में रामकृष्ण पांडेय के त्याग को याद कर उनके पुत्र कैलाश चंद्र पांडेय की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई दी गई।

Jun 02, 2026 - 09:24
0 1
रामकृष्ण के त्याग को भुलाया नही जा सकता : रमा कान्त

कुंडा-प्रतापगढ़। आरएसबी इन्टर कालेज सुन्दर गंज की स्थापना में रामकृष्ण पांडेय के त्याग को भुलाया नही जा सकता है। उन्हे हमेशा याद किया जाता रहेगा। यह बाते आरएसबी इन्टर कालेज सुन्दर गंज मे रामकृष्ण पांडेय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन करते हुए उनके पुत्र कैलाश चंद्र पाण्डेय के विद्यालय से सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य रमा कान्त अनिल ने कही।।

सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारी कैलाशचंद्र पांडेय को मौजूद शिक्षको व स्टाफ के लोगो ने माला फूल से लादकर व रामचरित मानस पाठ व अनेक उपहार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर कमलेश पान्डेय,  विजय तिवारी, जगदीश मिश्र, मनोज यादव, राम निहोर, अभय पांडेय,पंकज मिश्र व धर्मेन्द्र पाल समेत विद्यालय स्टाफ के समस्त शिक्षक व  शिक्षणेत्तर कर्मचारी वह अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User