मानिकपुर नगर पंचायत परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शुरू, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मानिकपुर नगर पंचायत कार्यालय में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू। शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

May 01, 2026 - 21:23
0 69
मानिकपुर नगर पंचायत परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शुरू, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मानिकपुर, प्रतापगढ़। नगर पंचायत मानिकपुर के कार्यालय परिसर में पंचमुखी हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 1 मई से 3 मई तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रलता जायसवाल एवं प्रतिनिधि डिंपू जायसवाल द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

आयोजकों ने बताया कि शनिवार को पंचमुखी हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, हवन एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत मानिकपुर के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार,  अशोक जायसवाल, बाबी गुप्ता, राकेश, अशरफी, राजकुमार दुबे, राकेश जायसवाल, विभव मिश्रा, राकेश बाबू सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User