कौशाम्बी में बेखौफ 'लकड़ी माफिया': अकबरपुर के जंगल में धड़ल्ले से कट रहे हरे पेड़, वन विभाग और पुलिस ने साधी चुप्पी

कौशाम्बी के अकबरपुर जंगल में एक महीने से हरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

May 01, 2026 - 21:26
0 5
कौशाम्बी में बेखौफ 'लकड़ी माफिया': अकबरपुर के जंगल में धड़ल्ले से कट रहे हरे पेड़, वन विभाग और पुलिस ने साधी चुप्पी

(एडवोकेट अजय पंडा / ब्यूरो)

कौशाम्बी। थाना कड़ाधाम अंतर्गत अकबरपुर क्षेत्र के जंगलों में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का खेल बेखौफ चल रहा है। लकड़ी माफिया दिनदहाड़े पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रालियों से ढो रहे हैं, लेकिन वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 1 महीने से अकबरपुर के जंगल में सागौन, शीशम और नीम के दर्जनों हरे पेड़ काटे जा चुके हैं। रात के अंधेरे में आरा मशीन चलने की आवाज आती है।

प्रशासन की चुप्पी पर कई बार वन विभाग और थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि वनकर्मियों की मिलीभगत से ही कटान हो रहा है। 

पर्यावरण को खतरा लगातार कटान से क्षेत्र में हरियाली घट रही है। गर्मी में तापमान बढ़ने और भूजल स्तर गिरने का खतरा मंडरा रहा है अकबरपुर निवासीगण  ने बताया, हमने रेंजर को फोन किया तो बोले स्टाफ कम है। थाने गए तो कहा वन विभाग का मामला है। अब जाएं तो जाएं कहां आखिर कब रुकेगा पेड़ काटने का सिलसिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User