कुंडा: कमली दीन बाल विद्या मंदिर में मेधावियों का जलवा, 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्र हुए सम्मानित
कुंडा के कमासी दीन बाल विद्या मंदिर में 90% अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
(आदर्श भारतीय)
कुंडा प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित होने का क्रम अनवरत जारी है।
इसी क्रम में बिहार ब्लॉक क्षेत्र के बाघराय कमासी दीन बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज हरिहरपुर के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं मे 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली हाईस्कूल से स्वाती पटेल, रिंकी पटेल, सुजीत व मानसी शुक्ल तथा इंटर मीडिएट से सिद्धार्थ शुक्ल, आर्यन मौर्य, दिव्यांशु सागर, अनुज को प्रबंधिका किरन वर्मा ने माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य छोटेलाल वर्मा, पंकज पांडे, राजकुमार व संदीप कुमार समेत अन्य छात्र-छात्राएं, शिक्षक गण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0