कौशाम्बी: एसपी सत्य नारायण ने कसी कमर, टीम भावना और जीरो टॉलरेंस नीति से होगा अपराध पर प्रहार
कौशाम्बी एसपी सत्य नारायण ने साप्ताहिक बैठक में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा हेतु पुलिस टीम को कड़े निर्देश दिए।
(आदर्श भारतीय)
कौशाम्बी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न शाखाओं के कार्यों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया।इसके साथ ही एसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0