भारतीय किसान संघ की हुंकार: गौ-आधारित जैविक खेती अपनाने का संकल्प, गांव-गांव मजबूत होगा संगठन

कुंडा में भारतीय किसान संघ की बैठक में महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने गौ-आधारित जैविक खेती और संगठन विस्तार पर दिया जोर।

Mar 23, 2026 - 21:56
 0  2
भारतीय किसान संघ की हुंकार: गौ-आधारित जैविक खेती अपनाने का संकल्प, गांव-गांव मजबूत होगा संगठन

कुंडा-प्रतापगढ़ (आनन्दी मेल संवाददाता): भारतीय किसान संघ, काशी प्रांत के तत्वावधान में जनपद के कुंडा क्षेत्र में जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने किसानों की समस्याओं और कृषि के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। अपने संबोधन में मोहिनी मोहन मिश्र ने गौ-आधारित जैविक खेती की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाना समय की मांग है। उन्होंने किसानों को इसके आर्थिक लाभ और पर्यावरणीय महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

संगठनात्मक चर्चा करते हुए महामंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठन को केवल कस्बों तक सीमित न रखकर गांव-गांव और हर किसान की चौपाल तक पहुँचाया जाए। उन्होंने संगठन विस्तार के साथ-साथ किसानों की स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

बैठक में काशी प्रांत संगठन मंत्री राम चेला जी, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मान सिंह, और प्रांत महिला प्रमुख अंतिम जी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर आरएसएस के विभाग संघचालक रमेश जी, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी, और प्रांत प्रतिनिधि अंजनी सिंह जी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुंवर राहुल सिंह, जिला मंत्री हौसला प्रसाद वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री राम सिंह सहित अभिषेक शर्मा, कमलेश, सुभाष सेठ, छेदी लाल चौरसिया और बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0