कौशांबी: शहीद स्थल पर कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि, आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का संकल्प

कौशांबी में पहलगाम हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। गौरव पाण्डेय ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, एकजुटता का आह्वान।

Apr 22, 2026 - 20:59
 0  2
कौशांबी: शहीद स्थल पर कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि, आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का संकल्प

(आदर्श भारतीय)

कौशांबी : नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि शहीद स्थल पर पिछले वर्ष पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के पीड़ितों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने कैंडल जलाकर निर्दोष नागरिकों की शहादत को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने वर्तमान सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा:

"पहलगाम में जिस तरह हमारे देश के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार नागरिकों को सुरक्षा देने और आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने में विफल रही है। सरकार को आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय आतंकियों के पूर्ण खात्मे के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।"

गौरव पाण्डेय ने जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता और वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि नफरत और हिंसा के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा और देश की जनता आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट है।

शहीदों को नमन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी, अल्कमा उस्मानी और उदय यादव शामिल रहे। इनके अलावा सोम प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, यूसुफ़ जमा, अरविंद पाण्डेय, पवन यादव, गुलज़ारी केसरवानी, अशोक पाण्डेय, महेंद्र मिश्रा और सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में युवा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0