समाजसेवा और भक्ति के साथ मना निहाल सिंह का जन्मदिन, 30 से अधिक स्थानों पर अन्नदाताओं ने किया भव्य स्वागत

बरेली के उद्यमी निहाल सिंह का जन्मदिन किसानों ने 30 जगहों पर मनाया। गौ-सेवा और प्रतिमा माल्यार्पण के साथ हुआ भव्य स्वागत

Apr 2, 2026 - 16:02
 0  3
समाजसेवा और भक्ति के साथ मना निहाल सिंह का जन्मदिन, 30 से अधिक स्थानों पर अन्नदाताओं ने किया भव्य स्वागत

बरेली: जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमी और जनप्रिय समाजसेवी निहाल सिंह का जन्मदिन इस वर्ष "सेवा और समर्पण" के उत्सव के रूप में मनाया गया। क्षेत्र के उन्नतशील किसानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मझगवां से लेकर आंवला तक लगभग 30 से अधिक स्थानों पर उनके स्वागत में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया।

अपने जन्मदिन के अवसर पर निहाल सिंह ने सबसे पहले रामगंगा स्थित गौशाला पहुंचकर गौ-माता की सेवा की। उन्होंने गायों को गुड़ और चना खिलाकर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, रामगंगा तिराहे पर उन्होंने बंदरों को फल व चने खिलाए और प्रसिद्ध 'लेटे हुए हनुमान जी' के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

निहाल सिंह के प्रति किसानों का प्रेम उस समय देखने को मिला जब उनका काफिला ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरा। मझगवां ब्लॉक, अलीगंज, राजपुर कलां, और खटेटा जैसे दर्जनों गांवों में किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुलड़िया मंदिर पर जलाभिषेक के साथ उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। आंवला पहुंचने पर उन्होंने सम्राट अशोक, रानी अवंतीबाई लोधी और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन किया।

सफर के दौरान लभारी, रामनगर, मनौना और देवचरा जैसे प्रमुख चौराहों पर भारी भीड़ ने उनका अभिनंदन किया। शाम को बरेली पहुंचने पर विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। इस पूरे आयोजन के दौरान मुख्य रूप से राहुल शर्मा, मनोज श्रोतिये, प्रेम लोधी, अंकुर सिंह, मनोज मौर्य, अर्जुन सिंह, सुभाष चंद्रा, प्रेरित भारद्वाज और वीरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0