प्रयागराज: फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने दिवंगत शिव कुमार के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस
फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने प्रयागराज के कादीपुर गांव पहुंचकर अरविंद पटेल के भाई शिव कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
प्रयागराज : विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभा कादीपुर में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब अरविंद कुमार पटेल के छोटे भाई शिव कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही फूलपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दीपक पटेल तुरंत दिवंगत शिव कुमार के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक दीपक पटेल ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदना प्रकट करते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने जानकारी दी कि विधायक ने इस असीम दुख के समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का भी तांता लगा रहा। विधायक के साथ पहुंचे अरुण कुमार मिश्रा, पिंटू नेता, आनंद त्रिपाठी, विनय तिवारी और भूपेंद्र पांडेय समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।
(जैनुल आब्दीन)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)