पीएनबी वर्कर्स यूनियन का प्रादेशिक अधिवेशन: पृथक वेतन आयोग और सफाई कर्मियों के नियमितीकरण की उठी गूंज
कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक वर्कर्स यूनियन का प्रादेशिक अधिवेशन संपन्न। नई कार्यकारिणी का गठन और वेतन आयोग की मांग।
कानपुर: शहर के किदवई नगर में पंजाब नेशनल बैंक वर्कर्स यूनियन, उत्तर प्रदेश (संयुक्त यूनाइटेड फोरम ऑफ वी बैंकर्स) का विशाल प्रादेशिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में बैंक कर्मचारियों के हितों, नई श्रम संहिताओं और बैंकिंग क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया।
अधिवेशन का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार के सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय) आलोक त्रिपाठी ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार नई श्रम संहिताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि यूनियनें संगठित और सजग हों, तो वे वैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से औद्योगिक विवादों का सम्मानजनक समाधान निकाल सकती हैं।
यूनियन के महामंत्री और मुख्य वक्ता कमलेश चतुर्वेदी ने बैंक में कार्यरत अंशकालीन सफाई कर्मियों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यूनियन ने उनके पक्ष में औद्योगिक न्यायाधिकरण से अवार्ड तो प्राप्त कर लिया था, लेकिन 2014 से यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। उन्होंने देशभर के सफाई कर्मियों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए शीघ्र न्याय दिलाने का संकल्प लिया।
- वहीं, वी बैंकर्स के राष्ट्रीय पदाधिकारी देवल मिश्र ने राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों जैसे:
- बैंक कर्मचारियों के लिए पृथक वेतन आयोग का गठन।
- पेंशन अपडेशन और सेवा शर्तों में समानता।
- वेतन विसंगतियों को दूर करना।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0