प्रयागराज : के.पी.इंटर कॉलेज प्रयागराज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय थाना पुलिस की महिला आरक्षी कोमल वर्मा , कंचन वर्मा,सरिता देवी एवं स्नेहा पौरुष ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों,साइबर अपराध से बचाव एवं आत्मरक्षा के उपायों के विषय में जानकारी दी।
महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 अथवा महिला हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करें। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रवक्ता उमेश खरे ने किया। छात्राओं के साथ ही कालेज की महिला शिक्षिकाओं श्रीमती फातिमा बानो, इंदु रानी पटेल,साधना मौर्या एवं पूर्णिमा निरखी ने भी इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।