महिलाओं मे बढ़ते cancer रोग बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम

अपर इंडिया शुगर एक्सचेंज जच्चा-बच्चा अस्पताल में महिलाओं के लिए स्तन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्तन कैंसर कार्यशाला का आरम्भ कालेज प्राचार्य स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रेणु गुप्ता, नोडल ऑफिसर डॉ नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ रेनू गुप्ता ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर में सबसे प्रमुख है ,जोकि 100 में से लगभग 32 महिलाओं मे होने की संभावना होती है। लेकिन अगर इसकी पहचान शुरूआती समय में हो जाए तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है।
वही डॉ शैली अग्रवाल ने महिलाओं को स्तन स्व परीक्षण की तकनीक की जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक महिला हर माह स्व-परीक्षण अवश्य करें और किसी भी असामान्य परिवर्तन जैसे गांठ, सूजन, त्वचा में बदलाव, रक्त , तरल स्राव या लगातार दर्द की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रीति त्यागी द्वारा उपस्थित महिलाओं से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समय-समय पर जांच कराने का संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ रेनू गुप्ता नोडल डॉ नीना गुप्ता, डॉ दिव्या त्रिपाठी, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ सुचिता त्रिपाठी डॉ पंखुड़ी जायसवाल ,डॉ. फरहीन सिद्दिकी, डॉ. फातिमा उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?






