सीतापुर में विकास की नई इबारत लिख रहे राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु', जनता ने सराहा
सीतापुर में राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु के प्रयासों से चमकीं सड़कें और पार्क, विकास कार्यों से जनता में भारी उत्साह।
(राम किशोर यादव)
सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी मंशा को धरातल पर उतारते हुए नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को एक नई दिशा दे रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न केवल सुशासन को मजबूत किया है, बल्कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर सीतापुर की सूरत बदलने का बीड़ा उठाया है। उनके अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि शहर की व्यवस्था और सौंदर्य दोनों में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
एक जनप्रतिनिधि के बजाय खुद को जनता का सेवक मानने वाले राकेश राठौर 'गुरु' स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जाने जाते हैं। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए उन्होंने विशेष कार्ययोजना तैयार की, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही, नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ-साथ आंतरिक मोहल्लों की सड़कों का भी कायाकल्प किया गया है।
इन क्षेत्रों में हुआ मुख्य बदलाव:
घंटाघर, गुरुद्वारा रोड, मन्नी चौराहा रोड, आवास विकास, शाहसापुर रोड, ओवर ब्रिज और साधना केंद्र जैसी प्रमुख सड़कों व क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया गया है। इसके अलावा स्थानीय पार्कों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
मंत्री 'गुरु' की सरल कार्यशैली, सुलभ व्यवहार और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के दिलों में एक खास स्थान दिया है। क्षेत्र के लोग उनके इन विकास कार्यों और जमीनी जुड़ाव की जमकर सराहना कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)