पेप्सिको इंडिया का बड़ा धमाका: नई पीढ़ी के लिए लॉन्च किया प्रीमियम एनर्जी ड्रिंक 'एड्रेनलिन रश'
पेप्सिको इंडिया ने युवाओं के लिए प्रीमियम एनर्जी ड्रिंक 'एड्रेनलिन रश' लॉन्च किया; ₹60 में मिलेंगे दो दमदार वैरिएंट्स
लखनऊ। वैश्विक शीतल पेय दिग्गज पेप्सिको इंडिया (PepsiCo India) ने एनर्जी ड्रिंक के बाजार में अपनी बादशाहत को और मजबूत करते हुए अपना प्रीमियम इंटरनेशनल ब्रांड 'एड्रेनलिन रश' (Adrenaline Rush®) भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लॉन्चिंग के साथ ही ‘ए-रश, ए-गेम ऑन’ थीम पर आधारित एक हाई-ऑक्टेन कैंपेन फिल्म भी जारी की है, जो सीधे तौर पर आज की 'जेन-जी' (Gen-Z) पीढ़ी को लक्षित करती है।
पेप्सिको इंडिया का यह नया उत्पाद उन युवाओं के लिए तैयार किया गया है जो अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत जिंदगी में हमेशा 'बेस्ट परफॉर्मेंस' यानी अपना 'ए-गेम' दिखाने का जज्बा रखते हैं। लॉन्चिंग के मौके पर पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी लीड (energy drinks), दीक्षा बजाज ने बताया:
"एड्रेनलिन रश को सही मायने में नई पीढ़ी के जुनून और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हमारी कहानी, विजुअल्स और बोल्ड पैकेजिंग 'अल्टीमेट परफॉर्मेंस' और 'अल्टीमेट फोकस' के दावे को पुख्ता करते हैं।"
तेजी से बढ़ते 'मास प्रीमियम' सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे 60/- रुपये की प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश किया है। यह ड्रिंक दो अलग-अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा:
- पैशन रश (Passion Rush): यह वैरिएंट विशेष रूप से 'अल्टीमेट फोकस' के लिए तैयार किया गया है, जो एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।
- क्लासिक रश (Classic Rush): इसे 'अल्टीमेट परफॉर्मेंस' यानी शारीरिक ऊर्जा और स्फूर्ति के लिए डिजाइन किया गया है।
ये दोनों वैरिएंट्स कैफीन, टॉरिन और विटामिन्स जैसे जरूरी तत्वों से भरपूर हैं और एक प्रीमियम 'कैन' फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे।
पेप्सिको इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (इंडिया बीयू बेवरेजेज), तरुण भगत ने कहा कि भारत में एनर्जी ड्रिंक्स की कैटेगरी में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, "एड्रेनलिन रश के साथ हम प्रीमियम सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को नई ऊंचाई देंगे। आकर्षक ब्रांड एक्सपीरियंस और इंटरनेशनल डिजाइन लैंग्वेज इसे अन्य उत्पादों से अलग खड़ा करती है।"
इस विश्व-स्तरीय प्रोडक्ट के साथ पेप्सिको इंडिया ने एक बार फिर साबित किया है कि वह ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को लेकर कितनी गंभीर है। बोल्ड ग्राफिक्स और आधुनिक डिजाइन वाला यह कैन अब युवाओं की रोजमर्रा की ऊर्जा जरूरतों का हिस्सा बनने के लिए तैयार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)