वसीयाबाद टाइगर के सिर सजा आरपीएल का ताज: फाइनल में दिलदार स्ट्राइकर को 9 विकेट से रौंदा

वसीयाबाद टाइगर ने दिलदार स्ट्राइकर को हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (RPL) का खिताब जीता; फैज अली बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट।

Mar 24, 2026 - 21:32
0 8
वसीयाबाद टाइगर के सिर सजा आरपीएल का ताज: फाइनल में दिलदार स्ट्राइकर को 9 विकेट से रौंदा

प्रयागराज (आनंदी मेल ब्यूरो): मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर खेली गई 14वीं हाजी एखलाक खान एवं हाजी बदरूद्दीन खान स्मृति टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता (RPL) का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में वसीयाबाद टाइगर ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दिलदार स्ट्राइकर को 9 विकेट से शिकस्त देकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिलदार स्ट्राइकर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 81 रन बनाए। गोला ने 25 और कूवत अली ने 24 रनों का योगदान दिया। वसीयाबाद की ओर से फैज अली ने घातक गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 4 विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वसीयाबाद टाइगर ने महज 7 ओवरों में 1 विकेट खोकर 83 रन बना लिए और खिताब पर कब्जा जमाया। सलामी बल्लेबाज फैज अली ने धुआंधार 44 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अकरम ने नाबाद 18 और मोहम्मद आरिफ ने 16 रन जोड़े।

विजेता और उपविजेता को मिले नकद पुरस्कार
मुख्य अतिथि एमआईसी के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने विजेता टीम को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

  • टूर्नामेंट के सितारे:
    मैन ऑफ द टूर्नामेंट: फैज अली (वसीयाबाद टाइगर)
  • मैन ऑफ द फाइनल: फैज अली
  • बेस्ट बैटर: साहिल
  • बेस्ट बॉलर: गोला

इस अवसर पर आयोजन समिति के सकलैन खान, अकील अब्बास रिजवी और कुतुबुद्दीन सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद शारे ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User