सक्षम और आदित्य की फिरकी में उलझा ज़ैदी इंडोर क्लब, चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब की 5 विकेट से शानदार जीत

डॉ. डीएन तिवारी क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने ज़ैदी इंडोर क्लब को 5 विकेट से दी मात।

Feb 04, 2026 - 22:16
0 6
सक्षम और आदित्य की फिरकी में उलझा ज़ैदी इंडोर क्लब, चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब की 5 विकेट से शानदार जीत

प्रयागराज। झलवा स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मैदान पर बुधवार को डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने अपनी घातक गेंदबाजी और सधे हुए बल्लेबाजी क्रम के दम पर ज़ैदी इंडोर क्लब को 5 विकेट से शिकस्त देकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ज़ैदी इंडोर क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम निर्धारित 30 ओवरों में महज 99 रनों पर सिमट गई। ज़ैदी क्लब की ओर से पीयूष मिश्रा (36) और कुमार हर्षवर्धन (20) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन विपक्षी टीम की सटीक लाइन-लेंथ के आगे टिक नहीं सके।

  • सक्षम केसरवानी: 6 ओवर में मात्र 11 रन देकर 2 विकेट झटके।
  • आदित्य पाठक: 6 ओवर में किफायती 06 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं।
  • आयुष और मोहम्मद अली: दोनों ने भी 2-2 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा।

100 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने संयम के साथ बल्लेबाजी की। हालांकि ज़ैदी क्लब के अर्श अहमद (2/07) और शिवांश मिश्रा (2/14) ने शुरुआती झटके दिए, लेकिन आयुष कुमार बिंद (20), मोहम्मद अली (19 नाबाद) और हार्दिक नारायण तिवारी (19) की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 101 रन बना लिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User