सावधान! 7 फरवरी तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर विवरण अपडेट न करने वाले संस्थानों पर गिरेगी गाज
प्रयागराज: दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु संस्थानों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित।
प्रयागराज। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर अन्य उच्च कक्षाएं) के इच्छुक पात्र छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन के निर्देशानुसार, सभी विश्वविद्यालयों और एफिलियेटिंग एजेंसियों को अपने अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों के विवरण को डिजिटल रूप से सत्यापित करने के लिए 07 फरवरी 2026 तक की अंतिम समय सीमा दी गई है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि जनपद के समस्त विश्वविद्यालयों के नोडल अधिकारियों को निम्नलिखित विवरणों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड और प्रमाणित करना होगा:
- शिक्षण संस्था का नाम और पाठ्यक्रम।
- पाठ्यक्रम का प्रकार (Type of Course)।
- सीटों की स्वीकृत संख्या।
- निर्धारित फीस संरचना।
इन सभी विवरणों की प्रमाणिकता डिजिटल हस्ताक्षर (Digital Signature) के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापित की जानी अनिवार्य है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि (7 फरवरी) तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाती है और इसके कारण कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति या शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह जाता है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विश्वविद्यालय या एफिलियेटिंग एजेंसी की होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0