दौलत हुसैन की जीत में अली वारिस चमके 

Jan 12, 2026 - 21:51
0 6
दौलत हुसैन की जीत में अली वारिस चमके 

प्रयागराज: दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने किड्स प्रयागराज क्लब को 51 रन से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में अली वारिस ने हरफनमौला खेल (29 रन एवं तीन विकेट) का प्रदर्शन किया। 

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन (अबू बकर 37, अली वारिस 29, मोहम्मद हमजा खान 23, अरहम अहमद 19, आनंद प्रताप 2/21, विराट सिंह 2/26, सार्थक यादव 2/26, कुशाग्र केसरवानी 1/23) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की टीम 19.3 ओवर में 90 रन (स्वास्तिक चौधरी 48, आलोक कुमार 25, दानियाल अब्बास 3/03, अली वारिस 3/04, मोहम्मद अहसान 2/27, कृष्णा चौधरी व अरहम अहमद एक-एक विकेट) पर सिमट गई। अली वारिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User