priyanka gandhi के जन्मदिवस पर मनरेगा बचाओ का कांग्रेसजनों ने लिया संकल्प

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर निर्बल, शोषित, गरीब, मजदूर के बीच केक काटकर एवं मिठाई बांटकर मनाई गई।

Jan 12, 2026 - 21:50
 0  1
priyanka gandhi के जन्मदिवस पर मनरेगा बचाओ का कांग्रेसजनों ने लिया संकल्प

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज : कांग्रेस पार्टी गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में पूरामुफ्ती में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल आयोजित कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर निर्बल, शोषित, गरीब, मजदूर के बीच केक काटकर एवं मिठाई बांटकर मनाई गई। इस अवसर पर अहमद ने प्रियंका गांधी को जनप्रिय एवं न्याय, समानता, गरीबों के लिए समर्पित नेता बताया।

श्रीमती गांधी बेरोजगारों, नवयुवकों, किसानों की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहती हैं और उनके हक की लड़ाई लड़ती रहती हैं।श्रीमती गांधी के मन में देश की महिलाओं, बच्चों के प्रति उदारता सहिष्णुता और प्यार रहता है। श्रीमती गांधी अन्याय,अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ सदैव संघर्ष करती रहती है, और न्याय के लिए जुल्म के खिलाफ सदैव लड़ती रहती हैं। अहमद ने कहा कि जब भाजपा सरकार सदैव जाति, धर्म, संप्रदाय, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के झगड़ों में जनता को उलझा कर राजनीति करती है, हमें आपको कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांतों के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा जिससे यह अपने मकसद में कामयाब ना हो सके।

आज उनके जन्मदिन पर हमको संकल्पित होना है कि (मनरेगा) महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कार्यक्रम की बहाली सुनिश्चित हो और एसआईआर फॉर्म को सभी लोग सतर्कता और सावधानी से जांच लें और जिन लोगों को फॉर्म 6 जमा करना है। उसे तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क करके समायोजित कर दें। जनता के हितों लिए कांग्रेस पार्टी सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी मंगली कुशवाहा, डा.जगत नारायण सिंह, देवराज उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, सददाम हुसैन सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष आलोक कनौजिया, कल्लू तिवारी, श्याम जी धुरिया, राहुल दिवाकर, सुषमा देवी, रचना तिवारी, नत्थू प्रसाद, अभिनन्दन तिवारी, रंजीत कुमार, रमेश मौर्या, कृष्ण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0