प्रयागराज: उमरे अधिकारी एकादश की धमाकेदार वापसी, सीरीज 2-1 पर पहुंची

प्रयागराज में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में उमरे अधिकारी एकादश ने आकाश त्रिनेत्र की शानदार पारी के दम पर जीत दर्ज की

May 03, 2026 - 18:44
0 1
प्रयागराज: उमरे अधिकारी एकादश की धमाकेदार वापसी, सीरीज 2-1 पर पहुंची

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज। उमरे अधिकारी एकादश ने पांच मैचों की निर्वाणानंद कनेक्टिंग हैप्पीनेस सीरीज के तीसरे मुकाबले में पूर्व क्रिकेटर एकादश को पांच विकेट से हराया। सीरीज में पूर्व क्रिकेटर एकादश की टीम 2-1 से आगे है। 

डीएसए मैदान पर शनिवार रात खेले गये मैच में पूर्व क्रिकेटर एकादश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन (अमित सिंह 53 नाबाद, आशीष विंस्टन जैदी 39, सुशील ओझा 24 नाबाद, नितिन सिब्बल 19, कौशिक पाल व श्रीराम यादव 10-10, परवेज अहमद 2/23, नागेंद्र पांडेय 2/34, सत्येंद्र कुमार 1/35) बनाये। जवाब में उमरे अधिकारी एकादश ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन (आकाश त्रिनेत्र 63, अनस अहमद 44 नाबाद, राहुल सिंह 25, सुशील 19 नाबाद, धीरज अवस्थी 2/21, वेदराज पाल 2/45, सुशील ओझा 1/32) बना लिए। परवेज अहमद को पीसीएसटी सत्येंद्र कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर विमलेश सिंह, अस्करी अब्बास, अमित पाल, विनय यादव, राकेश मिश्र, अनूप सिंह, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User