अयोध्या में राष्ट्रपति का आगमन: सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे सीएम योगी, श्रीराम यंत्र की होगी स्थापना
सीएम योगी ने अयोध्या में सुरक्षा की समीक्षा की; 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना।
अयोध्या : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। चैत्र शुक्ल प्रतिप्रतिपदा, यानी 19 मार्च को राम जन्मभूमि मंदिर में 'श्रीराम यंत्र' की भव्य स्थापना की जाएगी। इस पावन अनुष्ठान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होंगी। इसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्वयं अयोध्या पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास की शुरुआत हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन के साथ की, जिसके बाद उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। राम कथा पार्क हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत के बाद, सीएम योगी ने राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्टियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष सूचना
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 19 मार्च को राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस हेतु:
- दोपहर 11:30 बजे से 1:00 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका जाएगा।
- अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीराम यंत्र स्थापित होगा।
- दोपहर 1:00 बजे से पुनः सामान्य दर्शन शुरू हो जाएंगे।
बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एडीजी जोन प्रवीण कुमार और अयोध्या के स्थानीय विधायकों सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि आयोजन ऐसा हो जो न केवल सुरक्षित हो, बल्कि आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए सुगम भी रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0