बरेली में 'इन्फिनिटी लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन' की धूम

बरेली में 'इन्फिनिटी लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन' का सफल समापन; मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया उद्घाटन, समर कलेक्शन की रही धूम।

Mar 13, 2026 - 11:43
 0  2
बरेली में 'इन्फिनिटी लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन' की धूम

बरेली। शहर के फैशन प्रेमियों के लिए आयोजित ‘इन्फिनिटी लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन’ अपने शानदार कलेक्शंस और भारी जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस एक दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर के व्यापार और फैशन जगत को नई दिशा देते हैं।

एग्जीबिशन में लगभग 30 से 35 स्टॉल्स लगाए गए थे, जहाँ फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी और होम डेकोर से जुड़े नामी ब्रांड्स ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बढ़ते तापमान को देखते हुए आगंतुकों ने 'समर कलेक्शन' में विशेष रुचि दिखाई। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण के रूप में:

  • Richa’s Collection के ट्रेंडी आउटफिट्स
  • Jewer Shala by Chandra Jewellers की बेमिसाल ज्वेलरी
  • Glam Look by Rinkzzzz के हेयर, नेल और मेकअप ट्रेंड्स ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

कार्यक्रम की आयोजक ज्योति और रिया ने बताया कि बरेली के लोगों को एक ही मंच पर देश के नवीनतम ट्रेंड्स से रूबरू कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा, "शहरवासियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने हमारा उत्साह बढ़ाया है। सभी स्टॉल धारकों को बेहतरीन रिस्पांस मिला है और लोग यहाँ से एक सुखद शॉपिंग अनुभव लेकर जा रहे हैं।"

एग्ज़ीबिशन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की भी काफी सराहना की गई। आयोजकों ने भविष्य में भी बरेली में इसी तरह के हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल इवेंट्स आयोजित करने का वादा किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0