कानपुर: ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का हंटर, भोर पहर हुई छापेमारी में वसूला 4.20 लाख का जुर्माना
कानपुर के बिल्हौर मार्ग पर परिवहन विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में 12 वाहनों पर ₹4.20 लाख का जुर्माना।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बिल्हौर मार्ग पर भोर पहर चलाए गए एक बड़े संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने मौरंग लदे डंपरों सहित अवैध रूप से संचालित वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है।
संयुक्त टीम ने घेरा बिल्हौर मार्ग
ओवरलोडिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम, एसीपी बिल्हौर, खनन विभाग और परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने मिलकर यह छापेमारी की। अभियान के दौरान सड़क पर मौरंग लदे डंपरों को रोककर उनके भार और दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई।
- 12 वाहनों पर गिरी गाज, 4 लाख से अधिक का जुर्माना
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून ने बताया कि इस चेकिंग अभियान में कुल 12 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई है। - 4 वाहन ओवरलोडिंग के दोषी पाए गए।
- 8 वाहन अन्य कमियों जैसे: बिना नंबर प्लेट, बीमा न होना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग और वैध लाइसेंस की कमी के कारण पकड़े गए।
- कुल जुर्माना: संयुक्त टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन वाहन स्वामियों पर कुल 4,20,750 रुपये का जुर्माना लगाया है।
जारी रहेगी निरंतर कार्रवाई
एआरटीओ कहकशां खातून ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि सड़कों को क्षति पहुँचाने वाले और हादसों को न्यौता देने वाले ओवरलोड वाहनों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी ताकि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0