प्रतापगढ़: बुलाकीपुर में 'स्कूल चलो अभियान' की गूँज, नारों के साथ बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

प्रतापगढ़ के बुलाकीपुर प्राथमिक विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान' रैली। शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया

Apr 03, 2026 - 12:03
0 4
प्रतापगढ़: बुलाकीपुर में 'स्कूल चलो अभियान' की गूँज, नारों के साथ बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

कुंडा (प्रतापगढ़) : शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुंडा विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुलाकीपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों के भविष्य के प्रति सजह रहने का संदेश दिया गया।

रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जहाँ नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ कतारबद्ध होकर निकले। गाँव की गलियों में भ्रमण करते हुए बच्चों ने "सब पढ़ें, सब बढ़ें", "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे" और "शिक्षा है जीवन का आधार" जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बच्चों के हाथों में शिक्षा के महत्व को दर्शाती आकर्षक तख्तियां और स्लोगन ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रहे।

भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न मोहल्लों में रुककर अभिभावकों के साथ सीधा संवाद किया। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को बताया कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे बच्चे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे न केवल बच्चों का नामांकन कराएं, बल्कि उन्हें नियमित रूप से स्कूल भी भेजें।

रैली के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में:

  • निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार।
  • पौष्टिक मिड-डे मील की व्यवस्था।
  • मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और जूते-मोजे।
  • छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाएं।

यह जागरूकता अभियान प्रधानाध्यापक संजीव कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें सहायक अध्यापक दिनेश प्रताप, शिक्षामित्र सत्येंद्र विश्वकर्मा, बंदिता सिंह और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। रैली के समापन पर बच्चों को भविष्य के प्रति प्रेरित किया गया, जिससे उनमें एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User