महमदपुर चारपुरा में लगा 'श्रमिक आरोग्य मेला', सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

महमदपुर चारपुरा में श्रमिक दिवस पर आरोग्य मेले का आयोजन; श्रमिकों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं

May 02, 2026 - 21:06
0 56
महमदपुर चारपुरा में लगा 'श्रमिक आरोग्य मेला', सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

(एडवोकेट अजय पंडा / ब्यूरो)

संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ :  शासन की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश श्रमिक दिवस के अवसर पर शनिवार, 2 मई 2026 को विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्राम सभा महमदपुर चारपुरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन ग्राम प्रधान महमदपुर चारपुरा श्री आशीष सिंह ने किया। इस दौरान आयोजित आरोग्य मेले में ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

मेले में विशेष रूप से श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए अलग-अलग चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं। यहां सामान्य रोगों के साथ-साथ दंत रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग तथा अन्य बीमारियों के मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। साथ ही जनरल फिजिशियन द्वारा भी मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम मे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई, संतुलित आहार और नियमित जांच की भी सलाह दी। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस मौके पर। मेडिकल टीम में डॉक्टर नलेश तिवारी डॉक्टर संजय रावत ओपी त्रिपाठी फार्मासिस्ट  शिप्रा अग्रहरि स्टाफ नर्स  वेद प्रकाश डी एच मायापती पांडे ओ पी टी ओ सुधाकर मिश्रा एलटी ओम प्रकाश सी एच ओ के अतिरिक्त  अन्य सभी पैरामेडिकल स्टाफ आशा आदि उपस्थित रहे। आरोग्य मेले के सफल आयोजन पर अधीक्षक डॉक्टर मनोज सिंह द्वारा ग्राम प्रधान के विशेष सहयोग पर आभार एवं कृतज्ञता। ज्ञापित किया मेले का संचालन एवं संयोजक पी पी तिवारी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ने किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User