उत्तर मध्य रेलवे: संरक्षा में सतर्कता दिखाने वाले 10 रेलकर्मी सम्मानित, धर्मेंद्र कुमार सिंह चुने गए 'सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी'
उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबन्धक ने मार्च 2026 के लिए 10 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार दिया; धर्मेंद्र कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी बने।
प्रयागराज : रेलवे में सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने और अपनी सूझबूझ से संभावित हादसों को टालने वाले कर्मठ रेलयात्रियों के लिए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबन्धक नरेश पाल सिंह ने मार्च 2026 माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मण्डलों के कुल 10 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की।
इस गरिमामयी समारोह में कर्मा (प्रयागराज मण्डल) में तैनात प्वाइण्ट्मैन धर्मेंद्र कुमार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित निर्णय क्षमता को देखते हुए उन्हें माह मार्च 2026 का 'सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी' घोषित किया गया।
- महाप्रबन्धक ने संरक्षा के प्रति समर्पित निम्नलिखित कर्मचारियों को पुरस्कृत किया:
- आगरा मण्डल: चन्द्रभान (ट्रैक मेन्टेनर-II) और शुभम पाल (ट्रैक मेन्टेनर-IV)।
- झाँसी मण्डल: शिवलाल यादव (गेटमैन)।
- प्रयागराज मण्डल: सुभाष चन्द्र (स्टेशन मास्टर), जय कुमार यादव (ट्रेन मैनेजर), अरमान अली, सुमित कुमार शर्मा, मनीष कुमार और धर्मेन्द्र कुमार सिंह (सभी प्वाइण्ट्समैन)।
- मुख्यालय: अभय शंकर (संरक्षा सलाहकार/टेलीकॉम)।
पुरस्कार वितरण के दौरान प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार एवं अन्य विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। महाप्रबन्धक नरेश पाल सिंह ने कहा कि रेलवे की पहली प्राथमिकता संरक्षा है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही समर्पित कर्मचारी भारतीय रेल की रीढ़ हैं, जो अपनी सजगता से यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0