नासा के आर्टेमिस II मिशन की मेडिकल किट में हुआ शामिल

नासा के आर्टेमिस II मिशन में डल्कोलैक्स (डल्कोफ्लेक्स) बना मेडिकल किट का हिस्सा। अंतरिक्ष यात्रियों को कब्ज से दिलाएगा राहत।

Apr 10, 2026 - 16:40
0 6
नासा के आर्टेमिस II मिशन की मेडिकल किट में हुआ शामिल

लखनऊ : अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों में मानव कदम रखने की तैयारी तो जोरों पर है, लेकिन वहां की परिस्थितियों में शरीर को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती है। नासा के आगामी ऐतिहासिक आर्टेमिस II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों के पाचन स्वास्थ्य का जिम्मा अब डल्कोलैक्स (भारत में डल्कोफ्लेक्स) के पास होगा। यह दवा नासा की आधिकारिक फर्स्ट एड किट का हिस्सा बनकर चंद्रमा की कक्षा तक का सफर तय करेगी।

अंतरिक्ष यात्रा के दौरान गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण मानव शरीर की आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। नासा ने इस समस्या के विश्वसनीय समाधान के तौर पर डल्कोलैक्स को चुना है। ओपोला इंडिया की डायरेक्टर (ब्रांड एंड इनोवेशन) नुपुर गुरबक्षानी ने इसे ब्रांड की विश्वसनीयता का वैश्विक प्रमाण बताया है।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर लंबे समय से उपयोग की जा रही यह दवा बिसाकोडिल टैबलेट तकनीक पर आधारित है। यह पेट की प्राकृतिक हलचल को सक्रिय कर लगभग 6 घंटे में राहत प्रदान करती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसकी आदत नहीं पड़ती, जो अंतरिक्ष के संवेदनशील वातावरण में बेहद जरूरी है।

बता दें कि भारत में डल्कोलैक्स को 2017 में 'डल्कोफ्लेक्स' के नाम से रीब्रांड किया गया था। अब यह ब्रांड घर-घर से निकलकर अंतरिक्ष यात्रियों की मेडिकल किट का एकमात्र कब्ज निवारक ब्रांड बन गया है, जो तनावपूर्ण मिशनों के दौरान यात्रियों को शारीरिक आराम सुनिश्चित करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User