मोरल परिवार के विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

लखनऊ में ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर मोरल परिवार ने विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।

May 20, 2026 - 12:18
0 4
मोरल परिवार के विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के पावन पर्व 'बड़े मंगल' की अनोखी छटा देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर मोरल परिवार द्वारा एक भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान में सुबह से ही बजरंगबली के भक्तों का तांता लगा रहा और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार और हनुमान जी की आरती-पूजन के साथ हुआ। इस पावन मौके पर मोरल परिवार के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार शर्मा, चेयरमैन अरुण कुमार, डायरेक्टर अरविन्द शर्मा और डायरेक्टर अभय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं सेवा की कमान संभालते हुए श्रद्धालुओं को आदरपूर्वक प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चीफ अकाउंटेंट विक्रमा सिंह, मीडिया प्रभारी व लीगल एडवाइजर गुलाब शर्मा, सीनियर अकाउंटेंट पंकज श्रीवास्तव और एचआर हेड पदमेश प्रताप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही समीक्षा पाण्डेय, प्रीति सिंह, अमित कुमार सिंह, मनोज शाह और नीरज मिश्रा सहित मोरल परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।

पूरा वातावरण 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के जयकारों से गुंजायमान रहा। भीषण गर्मी के बावजूद सेवादारों और भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। मोरल परिवार के इस सामूहिक प्रयास ने न केवल लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब और 'बड़ा मंगल' की परंपरा को जीवंत रखा, बल्कि समाज में समरसता और सेवा का एक अनूठा संदेश भी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User