मथुरा-वृंदावन आएंगे मोहन भागवत और सीएम योगी, मलूक पीठ में जुटेंगे सनातनी

मथुरा में मोहन भागवत और सीएम योगी का आगमन; मलूक दास जयंती महोत्सव में होंगे शामिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Apr 06, 2026 - 18:40
0 3
मथुरा-वृंदावन आएंगे मोहन भागवत और सीएम योगी, मलूक पीठ में जुटेंगे सनातनी

(सुमित गोस्वामी / ब्यूरो)

मथुरा : कान्हा की नगरी मथुरा और वृंदावन में आज आध्यात्मिक और राजनैतिक ऊर्जा का संगम देखने को मिलेगा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ ब्रज भूमि के प्रवास पर रहेंगे। दोनों दिग्गज वृंदावन स्थित प्रतिष्ठित मलूक पीठ आश्रम में आयोजित भव्य समारोहों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2:35 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।

  • 2:50 बजे: हेलीपैड से रवाना होकर मलूक पीठ आश्रम पहुंचेंगे।
  • 3:00 बजे: श्रीमद जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री मलूक दास जी महाराज के 452वें जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • 4:00 बजे: कार्यक्रम संपन्न कर वे आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत का व्यस्त प्रवास

  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का दौरा सुबह से ही प्रारंभ हो जाएगा:
  • सुबह 10:00 बजे: वृंदावन के मलूक पीठ आगमन और स्वयंसेवकों के साथ संवाद।
  • 10:40 बजे: मलूक पीठ गौशाला (बंसीवट) का भ्रमण और विशेष कार्यक्रमों में सहभागिता।
  • दोपहर 1:10 बजे: मथुरा के केशव भवन (सरस्वती कुंड) पहुंचेंगे, जहाँ वे शाम 4:50 बजे तक स्थानीय संगठनात्मक कार्यक्रमों में प्रवास करेंगे।
  • शाम 5:31 बजे: मथुरा जंक्शन से तेलंगाना एक्सप्रेस द्वारा वे नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दो अति-विशिष्ट महानुभावों के एक ही दिन आगमन को देखते हुए मथुरा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी है। मलूक पीठ आश्रम से लेकर केशव भवन तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है ताकि श्रद्धालुओं और अतिथियों को कोई असुविधा न हो।

मलूक पीठ के अनुयायियों और संघ के कार्यकर्ताओं में इस दोहरे आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User