#छठमहापर्व: अरमापुर नहर घाट पर गूंजे छठी मईया के गीत, सूर्य उपासना में डूबे श्रद्धालु

अरमापुर नहर घाट पर चैती छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। #छठपूजा2026 #अरमापुरनहरकानपुर #सूर्यउपासना #छठीमईया #लोकआस्था #छठपर्व

Nov 16, 2026 - 13:57
0 4
#छठमहापर्व: अरमापुर नहर घाट पर गूंजे छठी मईया के गीत, सूर्य उपासना में डूबे श्रद्धालु

कानपुर : कानपुर पूरे देश में छठ पर्व बड़ी जोर शोर के साथ मनाया गया वही अरमापुर स्थित  अलग तैयारी देखने को मिली लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है  पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है घरों से लेकर घाटों तक साफ सफाई सुनिश्चित रही वही रावतपुर निवासी ओम नारायण गुप्ता ने बताया की पिछले कई वर्षों से पूरे परिवार सहित इस महापर्व को बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाते चले आ रहे हैं

छठ पर्व के अवसर पर व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य तथा छठी मैया की आराधना करते हैं चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है इसके बाद खरना अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है 

इस दौरान श्रद्धालु 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर परिवार की सुख समृद्धि संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करते हैं  पूजा में ठेकुआ फल  गन्ना और अन्य पारंपरिक प्रसाद का विशेष महत्व होता है

छठ पर्व सामाजिक एकता स्वच्छता  प्रकृति के प्रति सम्मान और लोक संस्कृति का संदेश भी देता है घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं चारों ओर छठी मैया के गीतों से भक्तिमय माहौल बना रहा

(संजय शुक्ला)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User