प्रतापगढ़: मानिकपुर पुलिस ने वारंटी राकेश यादव को दबोचा, लंबे समय से था फरार
प्रतापगढ़ की मानिकपुर पुलिस ने धारा 69 BNS के वारंटी राकेश यादव को अल्लौपुर बुखारी से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना मानिकपुर के उपनिरीक्षक रामनारायण सिंह मय हमराह कांस्टेबल रामलखन यादव द्वारा एनबीडब्ल्यू एसटी संख्या 258/26 धारा 69 बीएनएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त राकेश कुमार यादव पुत्र राम मनोहर यादव निवासी अल्लौपुर बुखारी थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामनारायण सिंह एवं कांस्टेबल रामलखन यादव शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)