भक्ति के रंग में रंगा हथिगहां: महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जनसैलाब
प्रयागराज के हथिगहां में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात; भाजपा नेता उमेश तिवारी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब।
प्रयागराज (आनंदी मेल ब्यूरो)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हथिगहां से शिवपुर तक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। भाजपा नेता उमेष तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, डीजे की धुनों और दूधिया रोशनी से सराबोर यह बारात क्षेत्र के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
नर्मदेश्वर से गौरी शंकर मंदिर तक का सफर
शिव बारात का शुभारंभ हथिगहां स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। यहाँ से शुरू होकर बारात शिवपुर स्थित गौरी शंकर मंदिर तक पहुँची। बारात के दौरान शिव-पार्वती का रूप धरे कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
प्रमुख व्यक्तित्व और जनभागीदारी
इस अवसर पर भाजपा नेता उमेश तिवारी के साथ दुर्गेश त्रिपाठी, हृदय नारायण तिवारी, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे, गोलू सिंह और अंजनी शुक्ला सहित भारी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। उमेश तिवारी ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक एकता के लिए हर वर्ष श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाता है।
भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक विनय कुमार शुक्ला, शुभम सिंह और रोहित गोंड सहित पुलिस बल ने पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैदी दिखाई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0