प्रयागराज: विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, तीखी नोकझोंक के बाद कई नेता हाउस अरेस्ट

प्रयागराज में विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका; जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद सहित कई नेता हाउस अरेस्ट।

Feb 16, 2026 - 20:43
 0  2
प्रयागराज: विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, तीखी नोकझोंक के बाद कई नेता हाउस अरेस्ट

प्रयागराज (आनंदी मेल ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच प्रयागराज के सिकंदरा में भारी हंगामा हुआ। गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में जैसे ही कार्यकर्ताओं का काफिला निकला, बहरिया पुलिस ने उन्हें सिकंदरा कार्यालय के बाहर ही रोक लिया।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प
पुलिस बल द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और बहस हुई। विरोध स्वरूप जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग किया और जिलाध्यक्ष समेत प्रमुख पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया।

सरकार पर साधा निशाना
हाउस अरेस्ट किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा:

"भाजपा सरकार बेलगाम हो गई है और प्रजातंत्र का गला घोंट रही है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन से घबराकर सरकार पुलिस का सहारा ले रही है। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक भाजपा सरकार मनरेगा को पुनः बहाल नहीं कर देती।"

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख चेहरे
इस विरोध प्रदर्शन और घेराव की कोशिश में विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना, सुनील पाण्डेय, महेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, शिव प्रसाद मौर्या सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि योगी सरकार के कड़े पहरे के बावजूद गंगापार से कांग्रेसियों का जत्था किसी न किसी तरह विधानसभा घेराव में शामिल होकर रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0