कुण्डा में संपूर्ण समाधान दिवस: गूंजीं 151 शिकायतें, मौके पर निपटे 10 गंभीर मामले

कुण्डा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। प्राप्त 151 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही हुआ त्वरित निस्तारण

May 16, 2026 - 22:21
0 13
कुण्डा में संपूर्ण समाधान दिवस: गूंजीं 151 शिकायतें, मौके पर निपटे 10 गंभीर मामले

कुण्डा। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी वाचस्पति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय, तहसीलदार अलख शुक्ला, खंड विकास अधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आवास, भूमि विवाद, पेंशन एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल  151 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने गंभीर मामलों को प्राथमिकता देते हुए 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में दिनभर फरियादियों की भीड़ लगी रही और लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User